फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime news, elder brother killed younger brother

रिश्तों से रिसता खून: बड़े भाई ने छोटे को दी दर्दनाक मौत, बुरी तरह कुचला चेहरा, नृशंस हत्या से पुलिस भी हैरान

Sun, 11 Sep 2022 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Sep 2022 11:57 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Crime news, elder brother killed younger brother
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के घाघूखेड़ा में देर रात किसान जगदीश यादव के छोटे बेटे शिवबहादुर सिंह (30) की बड़े भाई धनंजय सिंह ने लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह बरामदे में चारपाई पर शिवबहादुर का खून से लथपथ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


आरोपी धनंजय सिंह हत्या करने के बाद बाइक से फरार हो गया। मृतक शिवबहादुर सिंह पेशे से वकील था। कानपुर कचहरी में वकालत करता था। साथ में पीसीएसजे की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात भोजन करने के बाद धनंजय सिंह अपने कमरे में जाकर लेट गया। छोटा भाई शिवबहादुर सिंह धनंजय के कमरे के बगल में बरामदे पर चारपाई पर सो रहा था। धनंजय की पत्नी साक्षी छत पर घर की महिलाओं के साथ सो रही थी।

विज्ञापन

Crime news, elder brother killed younger brother
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह जब साक्षी नीचे आई तो सीढ़ियों से उतरते ही सामने बरामदे पर देवर का शव खून से लथपथ पड़ा देख चीख पड़ी। आवाज सुन घरवाले व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शिवबहादुर की नृशंस हत्या की गई। चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस को मौके से खून से सना टूटा डंडा मिला है। आरोपी बड़ा भाई घटना के बाद बाइक से फरार हो गया। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह, सीओ सदर संग्राम सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed