{"_id":"631cd97f6d13f7538e2e3774","slug":"crime-news-assault-with-constable-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन में सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी, पेंट्रीकार मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन में सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी, पेंट्रीकार मैनेजर गिरफ्तार
Sun, 11 Sep 2022 07:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:40 AM IST
सार
ट्रेन में सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी पेंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लिच्छवी एक्सप्रेस में टूंडला के पास पेंट्रीकार के मैनेजर और साथियों ने सिपाही को पीटा और वर्दी फाड़ दी। कानपुर में जीआरपी ने आरोपी पेंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के मूल निवासी इखलाक खान गाजियाबाद में यूपी पुलिस में दीवान हैं। वह कोर्ट में पैरोकार हैं। दिल्ली में उनकी बेटी पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
बेटी के बीमार होने पर इखलाक उसे लेकर कानपुर परिजनों के पास छोड़ने लिच्छवी एक्सप्रेस से आ रहे थे। टूंडला के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनकी बेटी को प्यास लगी तो वह पेंट्रीकार में पानी की बोतल लेने गए। वहां अवैध तरीके से लोगों को यात्रा कराने को लेकर पेंट्रीकार मैनेजर रवींद्र कुमार गिरि से टीटीई की कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
इखलाक खान के टोकाटाकी करने पर पेंट्रीकार के मैनेजर रवींद्र गिरि, साथी आकाश सिंह और दो अन्य साथियों ने सिपाही को पकड़कर पीट दिया। किसी भारी वस्तु से प्रहार करके सिर फोड़ गया। ट्रेन में चलने वाले एस्कॉर्ट ने मैनेजर को पकड़ लिया। जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन रात करीब साढ़े 12 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां इखलाक खान का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पेंट्रीकार मैनेजर रवींद्र गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन