{"_id":"634efb802ab20660e7733dde","slug":"crime-kanpur-news-knp724011948","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: कार न मिलने पर विवाहिता की हत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 19 Oct 2022 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
सौम्या मिश्रा का फाइल फोटो
- फोटो : UNNAO
उन्नाव जिले में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। आवास विकास ए ब्लॉक निवासी सत्यम मिश्र की पत्नी सौम्या (24) का शव सोफे पर मिला।
विज्ञापन
कोलुहागाढ़ा निवासी मृतका के पिता श्रवण कुमार त्रिपाठी बेटे रिषभ और अन्य परिजनों के साथ मंगलवार सुबह बेटी की ससुराल पहुंचे। जिला अस्पताल में सौम्या को मृत घोषित कर दिया गया। नाराज मायके वालों का ससुरालवालों से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
परिजनों की मांग पर दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सिर और गर्दन में गहरी चोट से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी दो मई 2022 को सत्यम के साथ की थी। उस समय सत्यम लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा पर तैनात था। शादी के तीन महीने बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद ज्योति और नंदोई सौरभ अवस्थी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन