फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

-हत्या में वकील और पिता समेत सात को उम्रकैद

Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। गोली मारकर हत्या और तीन लोगों को मरणासन्न करने में जिला जज की कोर्ट ने अधिवक्ता समेत सात लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सभी पर 11 लाख 32 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

18 जुलाई 2009 को शांति देवी के घर में घुसकर किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने की रंजिश में मारपीट की गई थी। मारपीट की रिपोर्ट लिखाने वह परिवार के लोगों के साथ थाने जा रही थी। रास्ते में दिलावरपुर गांव के सामने गांव के ही रावेंद्र सिंह (अधिवक्ता), हरीराम, रामदयाल, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, राजीव उर्फ राजू, रामू उर्फ रामेंद्र, सलीम उर्फ गब्बर ने घेर लिया था। लाठी, डंडों व फरसा से हमला करने के साथ तमंचे से गोली चलाई। गोली लगने से शांति देवी के परिवारिक गंगाचरण की मौत हो गई थी। शांति देवी, उसके पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देवीचरन ने रावेंद्र समेत सात लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी सुनवाई जिला जज अनिल कुमार झा की कोर्ट में चल रही थी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजू पोरवाल ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी तीन सगे भाई धर्मेंद्र, रामेंद्र, राजीव, उनके पिता रामदयाल, हरीराम, उसके बेटे रावेंद्र (अधिवक्ता), सलीम उर्फ गब्बर को उम्रकैद की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक सीबीसीआईडी नागेश कुमार दीक्षित ने बताया कि अभियुक्तों पर 11 लाख 32 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्तों को तीन साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed