फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.20 Crore GST Fraud Accused Carrying ₹10,000 Reward Arrested in Kanpur

Kanpur: जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी, दो साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 11:41 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: रेलबाजार पुलिस ने 2.20 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
2.20 Crore GST Fraud Accused Carrying ₹10,000 Reward Arrested in Kanpur
आरोपी मो. इरफान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लखनऊ, मुंबई समेत अलग-अलग जनपदों और राज्यों में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चकेरी के सनिगवां स्थित चिश्ती नगर निवासी मो. इरफान पर पीड़ित मो. सुलेमान की फर्म के जीएसटी नंबर का कथित रूप से दुरुपयोग कर 2,20,75,800 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed