फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Refusal to attend classes over dilapidated school building young children raised slogans for four hours

कानपुर: ‘तख्तियां और मासूमों का विरोध’, जेन-अल्फा का जर्जर स्कूल भवन को लेकर प्रदर्शन, चार घंटे तक की नारेबाजी

Sat, 22 Aug 2026 03:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर विकास खंड के समूही भटपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन न बनने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बच्चों ने कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए बाहर बैठकर करीब चार घंटे तक जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Kanpur Refusal to attend classes over dilapidated school building young children raised slogans for four hours
घाटमपुर में बच्चों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर विकास खंड क्षेत्र के समूही भटपुरवा गांव में जर्जर विद्यालय भवन की जगह नया भवन बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को नन्हें छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर दिया। बच्चों ने कक्षाओं में न जाकर बाहर ही बैठकर करीब चार घंटे तक नारे लगाते रहे। मामले की जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

समूही भटपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है। यहां दो कमरों में 122 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। वर्ष 2023 में भवन का जर्जर हिस्सा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई थी। तब विभाग की अनुमति से जर्जर हिस्से को ढहाकर उसकी नीलामी कर दी गई थी। तब से विद्यालय महज दो कमरों में संचालित हो रहा है।

विज्ञापन





अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ
विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र भी भवन न होने के कारण एक ग्रामीण के घर में चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन वर्षों से वह विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बारिश होने के बाद सभी अपने घर चले गए
शनिवार को बच्चों ने कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक बच्चे अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक व शिक्षक बच्चों को समझाते रहे, लेकिन बच्चे कक्षाओं में नहीं गए। इसके बाद बारिश होने के बाद सभी अपने घर चले गए।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा विद्यालय भवन का निर्माण
घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी भी दोपहर में विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए केंद्र से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। प्रदेश स्तर से स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही विद्यालय भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed