फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of diver found in drain villagers say he was addicted to alcohol police are scanning CCTV footage

कानपुर: नाले में बहता मिला गोताखोर का शव,  ग्रामीण बोले- शराब का आदी था, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

Sat, 22 Aug 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में गुरुवार को एक 25 वर्षीय गोताखोर मनीष निषाद का शव नाले में बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Kanpur Body of diver found in drain villagers say he was addicted to alcohol police are scanning CCTV footage
शब बाहर निकालती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के नाले में एक युवक का शव बहता हुआ मिला। राहगीरों ने नाले में शव को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान शेखपुर गांव निवासी मनीष निषाद (25) पुत्र बद्री निषाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। बताते हैं कि मृतक युवक पेशे से गोताखोर था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब का आदी भी था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नाले में डूबने से हुई है, हालांकि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed