फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

नगर पंचायत अध्यक्ष गैंगस्टर में अंदर

Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
crime
माखी पुलिस की गिरफ्तर में नपं अध्यक्ष अनिल अवस्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर (उन्नाव)। मिलावटी शराब कारोबार, बलवा, भीड़ को उकसाने समेत छह मामलों में निरुद्ध चल रहे फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को एक महिला ने उसके खिलाफ जबरन बाइक पर बैठाने व छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अनिल अवस्थी पर पिछले 10 वर्षों में छह से मुकदमे दर्ज हुए हैं। 21 अगस्त 2019 को पुलिस ने स्कार्पियो में 160 लीटर शराब के साथ फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया था। लैब परीक्षण में शराब मिलावटी होने की पुष्टि हुई थी। आरोपी अखिलेश के बयानों के आधार पर कारोबार में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी मुख्य भूमिका में थे। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले अनिल ने न्यायालय से जमानत ले ली। दो माह पूर्व फतेहपुर चौरासी के पास मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की घटना में कालीमिट्टी चौराहा पर लगाए गए जाम में भी पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष की मुख्य भूमिका पाई थी। गुरुवार एक महिला ने जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पंचायत अध्यक्ष पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अनिल अवस्थी को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर गिरफ्तारी की गई। माखी थाना के कार्यवाहक एसओ कमल दुबे ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed