{"_id":"613a4f568ebc3ea6b4134c90","slug":"crime-kanpur-news-knp651206178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
राघवेंद्र की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे कक्षा 10 के छात्र को जेसीबी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल देख पुलिस कर्मी ई-रिक्शा से सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र की मौत से परिजन बेहाल हो गए। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ली है।
बिहार थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा मजरे अलावलपुर मंडपहा गांव निवासी अर्जुन का 16 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र बिहार कस्बा स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकला। थाना से 400 मीटर दूर उन्नाव-रायबरेली नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सड़क की खुदाई में लगी जेसीबी ने छात्र की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र साइकिल से छिटककर सिर के बल सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर ई-रिक्शा से उसे पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र राघवेंद्र का शव देख बेहाल हो गए। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग निकला। छात्र की मौत से मां भानमती व बहन प्रियंका शव से लिपटकर चीख पड़ीं।
मृतक राघवेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पंकज पंजाब में व पिता अर्जुन प्रसाद सउदी अरब में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। मृतक के पड़ोसी कमल कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जेसीबी मालिक व चालक का पता लगा रही है। कस्बे के लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के चालक गलत ढंग से सड़क पर वाहन सड़क पर दौड़ाते हैं। कई बार ठेकेदार से शिकायत करने के बाद भी चालकों की मनमानी बंद नहीं हुई।