{"_id":"612a63c58ebc3e7a2907545c","slug":"crime-kanpur-news-knp6487954132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मौरावां। एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। एएसपी व सीओ ने गांव पहुंचकर किशोरी व उसकी मां के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव में आरोपी व किशोरी में पहले से नजदीकी की चर्चा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी बकरियां चराने गई थी। उसे अकेला देख गांव के मोनू ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेटी के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंची बेटी ने आपबीती बताई। एसओ मुकेश वर्मा ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़िता व उसकी मां के बयान दर्ज कर एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति मुंबई में टैक्सी चलाता है। तीन वर्ष पहले उसे घर में अकेला देख गांव का नारायण अंदर घुस आया और तमंचा दिखा दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।