{"_id":"604bb1928ebc3ecc5f0d0a8d","slug":"crime-kanpur-news-knp6172526162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा-बिवांर (हमीरपुर)। महेरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार युवक ने खेत पर मड़ाई कर रहे अपने माता-पिता, छोटे भाई व बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मां व बेटी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया है।
बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी जागेश्वर निषाद (60) गांव के पास राका डेरा में घर बनाकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर मड़ाई करवा रहे थे। उनकी पत्नी बूंदारानी (55) छोटा पुत्र दुलीचंद (32) व नातिन वीरवती (15) भी खेत में काम कर रही थी। तभी जागेश्वर निषाद का बड़ा बेटा डालचंद्र सब्जी काटने वाली चाकू लेकर पहुंचा।
घायल दुलीचंद्र ने बताया कि डालचंद्र ने आते ही पिता के सीने में चाकू से वार कर दिया। बीचबचाव करने पर उन्हें, मां बूंदारानी व बेटी वीरवती पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया। वहां पिता जागेश्वर को मृत घोषित कर दिया गया। दुलीचंद की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मां व बेटी को मामूली चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, आरोपी डालचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।