{"_id":"5e6fced78ebc3ea8021a0548","slug":"crime-kanpur-news-knp5507555196","type":"story","status":"publish","title_hn":"-वीडियोः संतोष बरसा रहे गोली, कमलेश थामे हैं कारबाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-वीडियोः संतोष बरसा रहे गोली, कमलेश थामे हैं कारबाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नारायनपुर मोहल्ला में अधिवक्ता व उनकी चचेरी बहन की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एमएलसी कमलेश पाठक के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कमलेश पाठक के हाथ में गनर की कारबाइन नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में शामिल करने की बात कह रहे हैं।
नारायनपुर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के बाद सोमवार को सुबह यह वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कई ग्रुपों में वायरल होते-होते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा।
वायरल हो रहे 29 सेकेंड के वीडियो में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक द्वारा फायरिंग की जा रही है। इसमें एक गोली सुधा को लगती है और वह जमीन पर गिर पड़ती है। पीछे एमएलसी कमलेश पाठक के गनर की भूमिका भी दिख रही है। सुधा को गोली लगने के बाद भगदड़ मच जाती है और इसके आगे का वीडियो नहीं है। यह वीडियो घटना स्थल हनुमान मंदिर के बाहर सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए वीडियो के आधार पर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि वायरल वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान कर ली है। इसमें मौजूद लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो में गनर अवनीश प्रताप सिंह की भूमिका साफ नजर आ रही है। गनर के असलहे को कब्जे में लिया गया है। इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में शामिल करा रहे हैं।