फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

Mon, 09 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 दिन पहले अगवा हुई युवती ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर सोमवार को युवती ने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात तक मुकदमा लिखे जाने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा (18) 22 अगस्त सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। युवती की खोजबीन के बजाय पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई। इसी बीच पिता को पता चला कि चार युवक उसकी बेटी को दिल्ली उठा ले गए हैं। पिता की सूचना पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से खोज निकाला। युवती ने दो युवकों की पहचान भी की, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पिता का आरोप है कि बेटी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस न मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही युवकों को गिरफ्तार कर रही है। सोमवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से मिलने आया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। रात करीब 8:30 बजे पीड़ित शिवपाल सिंह यादव से मिले।
विज्ञापन

शिवपाल ने एसएसपी व डीएम से बात की। शिवपाल ने युवती के पिता को आश्वासन दिया कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसओ ऊसराहार ने शिवपाल के पीए को फोन कर बोला, पीड़िता को भेजो मुकदमा लिखता हूं। इधर, पिता का यह भी आरोप है कि पुत्री को दिल्ली ढूंढने जाते समय पुलिस ने 25 हजार रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस मामले में एएसपी ओमकार सिंह ने बताया कि बरामदगी के बाद किशोरी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। उसने स्वेच्छा से जाने की बात कही थी। अब वह गैंगरेप का आरोप लगा रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed