{"_id":"5d1a5de78ebc3e3cf6223e8b","slug":"crime-kanpur-news-knp499106528","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: छात्रा ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (फतेहपुर)। साइकिल से रविवार शाम बाजार बैग खरीदने निकली छात्रा ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की। पुलिस के मुताबिक परिजन घटना की वजह को लेकर कुछ भी स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। मौके पर साइकिल न मिलने से पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
खागा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास अप लाइन के दक्षिणी किनारे पर रविवार की शाम लाश पड़ी होने की खबर जीआरपी चौकी प्रभारी खागा को मिली। चौकी प्रभारी मुसाफिर यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़की ने मालगाड़ी के सामने आकर जान दी है। जहां यह घटना हुई वहां जाने का कोई तुक ही नहीं था। शव
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को किशनपुर थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी विजय पाल ने थाने में सूचना दी कि उसकी बेटी मधु देवी (15) रविवार की शाम साइकिल से स्कूल बैग खरीदने निकली थी, वह नहीं लौटी है। वह कक्षा छह पास कर चुकी थी। पुलिस ने जांच की और खागा में शव मिलने की खबर पर परिजनों को फतेहपुर जाकर शव देखने को कहा। परिजन सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त मधु के रूप में की। किशनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने शव की शिनाख्त होने की पुष्टि की है।