फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime, kanpur dehat news

बारिश के पानी की निकासी को लेकर लाठी चली, तीन घायल

Mon, 27 Apr 2020 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
crime, kanpur dehat news
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव में रविवार की रात बारिश का पानी निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव निवासी राजनारायण सैनी पुत्र भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते उसके घर में जबरदस्त जलभराव हो गया। पानी निकास के लिए दरवाजे के सामने बनी सरकारी नाली की सफाई के दौरान पड़ोस के राजेंद्र तिवारी उसके बेटे सोनू, मोनू, अनीश, समसुल कमर व नाजिम आदि आधा दर्जन लोगों ने विरोध जताते हुए गाली-गलौज शुरू की। मना करने पर लाठी-डंडे निकाल लिए। आरोप है कि सरकारी नाली से पानी निकालने का विरोध कर उक्त लोगों ने उसे, पत्नी व पुत्री को लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें तीनों को चोटें आईं। मामले में थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि गांव में झगड़ा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर गई थी और विवादित नाली को खुलवाकर पानी की निकासी भी करा दी थी। पुलिस वापसी के बाद पुन: मारपीट हो गई। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed