फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime, kanpur dehat news

मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार घायल, रिपोर्ट

Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, kanpur dehat news
रसूलाबाद। दानी निवादा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दानी निवादा गांव के दिलीप कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार के श्याम सिंह से बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार शाम श्याम सिंह, मनीष, संदीप, सीमा, लक्ष्मी और आरती एकराय होकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। मां माया देवी, बहन सोनी और पत्नी आरती बचाने पहुंची तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इससे दिलीप कुमार, उसकी मां, बहन व पत्नी घायल हो गए। सिर में चोट आने से मां माया देवी को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed