{"_id":"615927958ebc3e965872ab84","slug":"crime-is-uncontrolled-in-kanpur-police-commissionerate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिश्नरी में अपराध बेलगाम: 11 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसरों की फौज के सामने 24 घंटे में हत्या की पांच वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिश्नरी में अपराध बेलगाम: 11 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसरों की फौज के सामने 24 घंटे में हत्या की पांच वारदातें
Sun, 03 Oct 2021 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को सीएम ने दिया मेडल
- फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस कमिश्नरी क्षेत्र में अचानक अपराध बढ़ गए हैं। महज 24 घंटे के भीतर हत्या की पांच वारदातों से शहर में दहशत फैल गई है। शहर में तैनात 11 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसरों की भारीभरकम फौज के सामने ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाना चुनौती बन गया है।
हालांकि, इन वारदातों में अभी तक आपसी रंजिश की बात सामने आई है। कानून-व्यवस्था के लिए असल चुनौती गोविंदनगर स्थित अपार्टमेंट में पड़ी डकैती थी, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। शहर के दक्षिण क्षेत्र में अपराध की बाढ़ सी आ गई है।
केवल हत्या की वारदातों की बात करें तो पिछले दो महीने (एक अगस्त से एक अक्तूबर तक) में सिर्फ दक्षिण क्षेत्र में 10 हत्याएं हुईं। इसमें फजलगंज थानाक्षेत्र में सबसे अधिक पांच, नौबस्ता और बर्रा में दो-दो और गोविंदनगर में एक हत्या की वारदात हुई। अन्य छह हत्याएं पूर्वी और पश्चिमी जोन के थानाक्षेत्रों में हुईं। इनमें कल्याणपुर में हत्या की दो वारदातें हुईं। इसमें दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का जघन्य मामला भी शामिल है।

Trending Videos
खुलासे में छूटा पसीना, दुष्कर्म की भी वारदातें
इतने विशेषज्ञ अफसरों के होने के बावजूद न घटनाएं थम रही हैं और न ही कुछ बड़ी वारदातों का खुलासा हो पा रहा है। गोविंदनगर स्थित शिवम अपार्टमेंट पड़ी 14 लाख की डकैती का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। नौबस्ता में राम नाम के युवक की हत्या और गोली मारकर दंपति से लूट की वारदात का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। पिछले दो महीने में दुष्कर्म के एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा आठ टप्पेबाजी की घटनाएं हुईं, जिनमें लाखों रुपये के जेवरात और नकदी शातिरों ने पार कर दी।
24 घंटे में तीन वारदातों में छह की हत्या
01 अक्तूबर को बर्रा में युवा सपा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या।
01 अक्तूबर की देररात फजलगंज में दंपति और उनके बेटे की हत्या।
30 सितंबर की देररात फजलगंज में राहुल यादव की पीट-पीटकर हत्या।