{"_id":"5f34434b8ebc3e4104548b78","slug":"crime-dehat-news-knp576570357","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी मुर्गी फार्म में घुसा, कई मुर्गियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी मुर्गी फार्म में घुसा, कई मुर्गियां मरीं
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। क्षेत्र के गुलाबपुरवा गांव में मुख्य मार्ग के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर कब्जाकर उस पर पक्का निर्माण करने से बारिश का पानी मुर्गी फार्म में पानी भर गया। मुर्गी फार्म का कर्मी जब तक कुछ समझ पाता तब तक कई मुर्गियों के बच्चे मर गए। देरशाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों को मरी मुर्गियों से संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई है।
बिल्हौर-मकनपुर मार्ग के किनारे गुलाबपुरवा गांव निवासी अतुल कुमार का मुर्गी फार्म है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले एक शीतगृह, स्कूल, बरातघर और एक पेट्रोल पंप बन जाने से कच्चे नाले पर पूरी तरह कब्जा हो गया है। मामूली बारिश में खेत जलमग्न हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह शुरू हुई तेज बारिश के कारण सड़क किनारे बनी अतुल के मुर्गी फार्म में पानी भर गया। जिससे कई सैकड़ा मुर्गियां मर गईं। मकनपुर चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बता दें कि मुख्यमार्ग पर फुटपाथ और नाला पर कब्जे की शिकायत कुछ सप्ताह पहले एसडीएम बिल्हौर और जेई लोकनिर्माण विभाग से भी की गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।