{"_id":"617ae8b486a1507bd53fa2cc","slug":"crime-dead-auraiya-kanpur-news-knp6609524176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में पांच वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बालक की मां और पिता के बीच विवाद के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बनारसीदास निवासी अमित की पांच वर्षीय पुत्री आलिया की गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां अनुराधा ने बताया कि आलिया को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। प्राइवेट चिकित्सक ने डेंगू की जानकारी देते हुए उपचार किया जा रहा था। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने पर डेंगू की पुष्टि होते ही डॉक्टर ने मासूम को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर जाने की तैयार करने के दौरान मासूम की हालत बिगड़ गई।
जब उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मौत की सूचना पर अमित अस्पताल पहुंचे। वहीं अमित ने पत्नी अनुराधा पर पुत्री को मारने का आरोप लगाया। अमित ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते वह इटावा में रह रहा है। दोनों के बीच विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी एक युवक की गुरुवार शाम अचानक से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पढ़ीन दरवाजा निवासी मृतक रामबाबू (36) पुत्र स्व. गजोधर के भाई रोहित ने बताया कि उनका भाई घर के बाहर समोसे बेचने का काम करता था। गुरुवार की शाम कुछ सामान खरीदने बाजार गया था। जहां से लौटने के बाद कमरे में चला गया। वहां अचानक से उसने उल्टियां होने लगीं। इस पर भाई को लेकर 50 शय्या अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)