फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime Branch received information that a large quantity of syrup was being sent to other cities

Codeine-Laced Cough Syrup Case: क्राइम ब्रांच को काफी संख्या में सिरप दूसरे शहरों में भेजने की मिली जानकारी

Wed, 28 Jan 2026 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 47 फर्मों की सूची दी थी। ई-वे बिल में 340 मिलीं। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ के ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
Crime Branch received information that a large quantity of syrup was being sent to other cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाएं बाहर भेजने के मामले में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य शहरों के ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की जा सकती है। क्राइम ब्रांच और एसआईटी की जांच में वहां के ट्रांसपोर्टरों का नाम सामने आया है। शहर से काफी संख्या में कफ सिरप और नशीली दवाएं बिहार, बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और प्रदेश के कई जिलों में भेजने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली है।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रिपोर्ट में 47 फर्मों की डिटेल है जबकि ई-वे बिल में 340 फर्मों को दवाएं भेजने की जानकारी हुई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कफ सिरप की आड़ में नशीली दवाओं के बेचे जाने में कलक्टरगंज, चकेरी, रायपुरवा, कल्याणपुर, हनुमंत विहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। फर्म मालिक विनोद अग्रवाल समेत पर एनडीपीएस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री करने का आरोप लगा। प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही आरोपी फर्म मालिक फरार हो गया। उस पर 50 हजार का इनाम है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने उसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक ई-वे बिल 340 फर्मों के नाम से बने हुए हैं। प्रारंभिक जांच में कुछ फर्में फर्जी मिली हैं। अगर फर्में फर्जी हैं तो दवाएं और कफ सिरप की शीशियां आखिर कहां गईं। क्राइम ब्रांच को दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत अन्य शहरों के ट्रांसपोर्टरों की जानकारी हुई हुई। उसने पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed