{"_id":"608b08198ebc3ec36b7a8610","slug":"crime-akbarpur-news-knp626021671","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालात में मौत, शव पेट्रोल डाल जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध हालात में मौत, शव पेट्रोल डाल जलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मंगलपुर थाने के एक गांव में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए गांव के बाहर शव जला दिया। इसके बाद घर चले गए। गुरुवार सुबह अधजले शव को कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी होते ही परिजन पेट्रोल लेकर गए और शव को दोबारा जलाया। गांव में ऑनर किलिंग चर्चा होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। हालांकि अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
एक गांव में बुधवार युवती की मौत हो गई। परिजन रात में शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो मोहल्ले के लोगों को शक हो गया। कुछ ही देर में गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा होने लगी। गांव के बाहर शव रख परिजनों ने जला दिया। शव पूरी तरह से नहीं जल पाया। सुबह अधजले शव को कुत्ते नोच रहे थे। जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो फिर पेट्रोल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पेट्रोल डालकर शव को दोबारा जलाया गया।
बताया कि झींझक नगर पालिका एक सभासद भी मौजूद रहा। परिजनों से युवती की मौत को लेकर बहस करता रहा। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। सभासद की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस दोबारा गांव जाकर छानबीन करती रही। पुलिस ने ग्रामीणों व युवती के परिजनों के बयान दर्ज किए। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभासद की भूमिका संदिग्ध लग रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।