फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

रिश्वत लेने वाले लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के लेखपाल को एसडीएम राजीव राज ने रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया। लेखपाल का पांच हजार रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद कराकर भू स्वामी से 50 हजार रुपये मांगे थे। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में नार्दन मोटर्स के पास हाईवे किनारे जमीन में हो रहे निर्माण को बंद कराकर लेखपाल ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। भू स्वामी कस्बा निवासी रामशंकर उर्फ कल्लू कुशवाहा ने कोर्ट से मुकदमा जीतने के बाद निर्माण कराने का हवाला दिया तो लेखपाल ने पुलिस बुला कर मजदूरों को हवालात भिजवा दिया था। लेखपाल ने 40 हजार रुपये अफसरों के नाम व दस हजार रुपये खुद के लिए मांगे। पीड़ित ने पांच हजार रुपये देकर वीडियो बना लिया। जिसमें लेखपाल रुपये मांगते दिख रहा है। इसके बाद रुपये लेकर जेब में डाल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव राज ने लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। लेखपाल कोई जवाब नहीं दे सका। गुरुवार को एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। मामले की जांच तहसीलदार संजय कुमार को सौंपी है। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद लेखपाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed