फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 11 Apr 2021 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
जैनपुर गांव में छात्रा की मौत के मामले में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। जैनपुर गांव में हाईस्कूल की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में कमरे में कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इधर, पंद्रह साल से मायके में रह रही मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के जैनपुर गांव के रहने वाले किसान गोविंद सिंह उर्फ कल्लू की बेटी रानी देवी (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार की सुबह घर के एक कमरे में छत के कुंडे से बेटी का शव लटका देखकर पिता सन्न रह गए। गोविंद सिंह ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस को गोविंद सिंह बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी रानी देवी व परिवार के अन्य लोगों के साथ जालौन के वम्हौरा स्थित कल्ला देवी मंदिर में दर्शन करने गया था। देर शाम घर लौट कर आए। खाना खाकर पूरा परिवार सोने चला गया। भोर पहर लघुशंका करने उठा तो बेटी का शव लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी एक सप्ताह से गुमसुम रह रही थी। पास के गांव का एक युवक बेटी को फोन पर परेशान करता था। एसआई नसीम खां ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप जड़ा
राजपुर। छात्रा की मां निर्मला देवी पति से अनबन होने के बाद 15 साल पहले राजपुर के छोलापुर गांव मायके चली गई थी। बेटी की मौत की जानकारी मिली तो वह पिता संतोष के साथ ससुराल पहुंची। शव देख बिलख उठी। मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा जान दी
संदलपुर। फोन पर पत्नी से विवाद होने के बाद कस्बे के असबी गांव में पति ने घर के बाहर पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के असबी गांव के रमन (30) मजदूरी का काम करता था। कन्नौज के तिलसरा गांव में उसकी ससुराल है। एक माह पहले उसकी पत्नी वंदना दो साल के बेटे रिसु के साथ मायके चली गई थी। शुक्रवार की शाम रमन ने पत्नी वंदना से फोन पर बात की। किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद मौका पाकर घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह शव देखकर परिजन सन्न रह गए। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां रामजानकी, पिता राधाकृष्ण, भाई शिवनरेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई मान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ढोलक कलाकार ने घर में लगाई फांसी
रूरा। क्षेत्र के बनीपारा गांव में अंशू सिह (23) ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगा जान दे दी। तिर्वा मायके में होली पर गई पत्नी संध्या से उसका फोन पर विवाद हुआ था।

बनीपारा गांव में रहने वाला अंशू सिंह संगीत मंडली में ढोलक बजाता था। पत्नी संध्या होली में मायके तिर्वा गई थी। वह ससुराल नहीं आई थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात अंशू ने फोन पर पत्नी से बात की। घर आने को कहने पर संध्या ने इनकार किया। इसके बाद कहासुनी हुई और अंशू सिंह ने कमरे में पंखे के कुंडे से बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पिता मनोज ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं देने पर कमरे में गए तो बेटे का शव फंदे पर देखकर उनकी चीख निकल गई। रोने बिलखने पर अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग जुट गए। अनहोनी पर मां फफक पड़ी। थाना प्रभारी प्रभात सिह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी होने की बात परिजनों ने बताई है।

मृतक छात्रा रानी देवी का फाइल फोटो।

मृतक छात्रा रानी देवी का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed