फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा की हत्या

Sat, 03 Apr 2021 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात में छात्रा की हत्या के मामले में पीड़िता के परिजनों से जानकारी लेते आईजी मोहित अग्र? - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसियों ने कक्षा नौवीं की छात्रा की उसके घर में ही हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना बृहस्पतिवार देरशाम की है। वारदात से पहले छात्रा और उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने राजपुर थाने पहुंचे थे तो पुलिस उन्हें टरकाने में लगी रही। हत्या के बाद परिजनों के हंगामे और आला अफसरों के दखल पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की मां का आरोप है कि पड़ोसी राधेश्याम कठेरिया का बेटा प्रियांशु उर्फ बिजली उनकी 15 वर्षीय बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करता था। गुरुवार सुबह बेटी परीक्षा देने निकली थी। आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और एक मोबाइल देते हुए बात करने का दबाव बनाया। स्कूल से लौटकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर छात्रा की मां ने आरोपी के घर वालों से शिकायत कर दी। इससे गुस्साए आरोपी प्रियांशु और उसके भाई ने शाम करीब साढ़े चार बजे घर में घुसकर छात्रा की पिटाई की। बीचबचाव करने पर छात्रा की मां और छोटे भाई को भी पीटा। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को टरकाती रही। शाम लगभग साढ़े सात बजे छात्रा अपने भाई के साथ घर आ गई। इसके करीब दो घंटे बाद छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने पर परिजन भी घर लौट आए। यहां छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने बताया कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने मारपीट कर बहन की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मुख्य आरोपी प्रियांशु, उसके पिता राधेश्याम समेत फूलन श्री और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुस्साए परिजन, पुलिस पर लगाए आरोप
बेटी की हत्या से गुस्साए परिजनों ने रात में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रियांशु समेत 15 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई मारपीट की पुष्टि
शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के शरीर पर कई जगह चोट निशान मिले हैं। रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) की भी पुष्टि हुई है। दोपहर बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

पांच घंटे में दो एफआईआर
छात्रा की हत्या से पहले पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन सगे भाइयों पर पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के बाद मामले को तूल पकड़ते देख रात 12 बजे के बाद पुलिस ने प्रियांशु, उसके दो भाइयों (नाबालिग), मां शारदा देवी, पिता राधेश्याम समेत परिवार के दीपू, राजेंद्र कुमार, शारदा देवी, श्यामू, फूल श्री, शिवकुमार, खुशीलाल, सीता, बाबूराम और दामाद वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
- घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
- मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed