{"_id":"604d18c28ebc3ec4ac06872d","slug":"crime-akbarpur-news-knp6174602125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिले दो शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिले दो शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन
नहर में शव को देखते पुलिसकर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। रामगंगा नहर में शनिवार सुबह छह किलोमीटर के दायरे में दो युवकों के शव मिले। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई, जबकि पुलिस पानी में शव बहकर आने की बात कह रही है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
रामगंगा पश्चिमी शाखा नहर में जसापुरवा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र की करीब 30 वर्ष है। वह नीला पैंट पहने है। युवक का एक पैर चादर में लपटा था। इससे छह किलोमीटर दूर तिलियानी गांव के पास नहर में एक और युवक का शव मिला। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। केवल अंडरवियर पहने है। ग्रामीण ज्ञान सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शिवशंकर ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कि दोनों शव नहर में बहकर आए हैं। वह कई दिन पुराने लग रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि शिवली के पास नहर में दो शव मिले हैं। उनके बहकर आने की संभावना है। साथ ही कई दिन पुराने शव होने से शरीर पर कोई निशान नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम में वजह स्पष्ट हो सकेगी। आसपास के जिलों में भी शवों की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।