{"_id":"5fdd05368ebc3e3eb3677275","slug":"crime-akbarpur-news-knp6007509114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसानगर इंस्पेक्टर समेत नौ पर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसानगर इंस्पेक्टर समेत नौ पर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर देहात। मूसानगर थाना प्रभारी निरीक्षक समेत पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज की गई है। घटना 18 अक्तूबर की है। आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली है। इससे प्रभारी निरीक्षक भी उनके साथ संलिप्त हो गए।
मूसानगर कस्बे के एक व्यक्ति ने बताया कि 18 अक्तूबर को सब्जी लेने बाजार गया था। घर में उसकी पत्नी व माता पिता थे। पड़ोस में रहने वाला दुर्गेश घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और दुर्गेश को पकड़ लिया। उसने अपने परिवारी जनों को बुलाकर मारपीट की। वह घर पहुंचा तो उसके सिर पर सरिया से वार करके घायल कर दिया। बताया कि आरोपियों के पक्ष में प्रभारी निरीक्षक को एक मंत्री ने कई बार फोन किया। इससे उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी से थाने में छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घसीट कर थाने से बाहर कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि थाना प्रभारी आरोपियों के प्रभाव में आकर उनके साथ संलिप्त हो गए। उसका प्रार्थना पत्र ही फाड़ कर फेंक दिया। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने अदालत में गुहार लगाई थी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक मूसानगर रजनेश चौहान, गांव के ही दुर्गेश, बलराम, दुलारे, रामश्री पांच नामजद व चार अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मूसानगर रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि वादी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दस से अधिक मुकदमे हैं। उसने मारपीट की थी। बचाव के लिए झूठे आरोप लगाकर कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।