{"_id":"5fac39998ebc3e91b7102296","slug":"crime-akbarpur-news-knp5938536129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से चूड़ी व्यापारी का दस लाख रुपये भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से चूड़ी व्यापारी का दस लाख रुपये भरा बैग चोरी
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के लकी ढाबा पर खड़ी रोडवेज बस से फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी का दस लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। ढाबा से खाना खाने के बाद व्यापारी बस में पहुंचा तो बैग गायब था। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिरोजाबाद जिला निवासी चूड़ी व्यापारी तेज गुप्ता ने बताया कि उधारी की रकम वसूलने के लिए लखनऊ गया था। वहां से कई दुकानदारों से रुपये लेकर कानपुर पहुंचा। कानपुर में कुछ व्यापारियों रुपये लिए। दस लाख की रकम एकत्र हुई। एक बड़े बैग में कपड़ों के बीच में रखा था। मंगलवार की रात झकरकटी कानपुर से रोडवेज बस में फिरोजाबाद जाने के लिए सवार हुआ। रात में बस सिकंदरा के लकी ढाबा पर रुकी। वहां यात्रियों ने खाना खाया। तेज गुप्ता भी बस में बैग छोड़कर ढाबा पर खाना खाने चले गए।
वह बस में पहुंचे तो बैग गायब था। उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर बस में कई यात्रियों की तलाशी ली। बैग न मिलने पर बस रवाना हो गई। व्यापारी पुलिस के साथ थाने गया। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।