{"_id":"5f51466e8ebc3e53365c0ceb","slug":"crime-akbarpur-news-knp580558394","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पट्टा धारकों पर 1.38 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पट्टा धारकों पर 1.38 करोड़ रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अवैध रूप से बालू के भंडारण में सिकंदरा तहसील के दो पट्टा धारकों पर गुरुवार को डीएम ने एक करोड़ 38 लाख रुपये का जुर्माना किया है। उन्हें एक सप्ताह में विभागीय कोष में जुर्माने की रकम जमा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर पट्टा निरस्त करने की चेतावनी दी है।
सिकंदरा तहसील के बुधौली घाट के यमुना नदी से पट्टाधारक कानपुर के विजय प्रकाश गुप्ता और राजेश सिंह ने बालू खनन करके अवैध भंडारण किया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तत्कालीन डीएम राकेश कुमार सिंह से की थी। उन्होंने जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। पिछले कुछ दिनों पहले टीम ने डंप बालू की पैमाइश की थी। इसमें विजय प्रकाश गुप्ता की 24738 घनमीटर बालू अवैध रूप से डंप पाई गई।
जबकि राजेश की 8345 घनमीटर बालू का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को विजय गुप्ता पर एक करोड़ एक लाख 47 हजार 820 रुपये व राजेश पर 37 लाख 54 हजार 550 रुपये का जुर्माना किया है। दोनों को एक सप्ताह में जुर्माने की रकम विभागीय कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि जुर्माने की रकम निर्धारित समय में अदा न करने पर दोनों के पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवैध परिवहन में गिट्टी लदे चार डंपर पकड़े
कानपुर देहात। गिट्टी के अवैध परिवहन में खनन निरीक्षक और पुलिस की टीम ने चार डंपर पकड़े। डंपर चालक गिट्टी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाए। खनन निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद डीएम डा. दिनेश चंद्र ने चारों डंपरों पर एक लाख 65 हजार 820 रुपये का जुर्माना किया। खनन निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि जुर्माने की रकम अदा करने के बाद ही डंपरों को थाने से रिलीज कराया जाएगा।
-