{"_id":"5f286d8b8ebc3e299626050d","slug":"crime-akbarpur-news-knp5749008119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषी अपहरण कांड का एक और ईनामी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषी अपहरण कांड का एक और ईनामी गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। खंडवा मध्य प्रदेश के ज्योतिषी के अपहरण में एक और इनामी अभियुक्त सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार किया था। उस पर 15 हजार का इनाम था। अभी एक और इनामी की पुलिस को तलाश है।
19 जुलाई को ज्योतिषी सुशील तिवारी व उसके कार चालक सुनील का नबीपुर से अपहरण कर लिया गया था। इसमें पूर्व भाजपा नेता सत्यम चौहान समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। ज्योतिषी व कार चालक को छुड़ा लिया गया था। घटना में शामिल तीन आरोपियों पर एसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
इसमें एक इनामी भीम सिंह औरैया में अवैध शस्त्र रखने के आरोप में जेल चला गया था। दूसरे आरोपी तुर्कीमऊ के अंकित को पुलिस ने रविवार को अकबरपुर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी डेरापुर के नीरज की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जल्द ही तीसरे इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।