{"_id":"5f04d7d98ebc3e433121e77d","slug":"crime-akbarpur-news-knp5699179144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सगे भाई ने 16 वर्ष की बेटी के साथ चार माह पहले दुष्कर्म किया। डर की वजह से बेटी ने मामले की जानकारी किसी को नहीं बताई। बेटी की तबियत बिगड़ने पर डाक्टरों ने जांच की तो उसके चार माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई। बेटी से पूछे जाने पर उसने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी।
मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चाचा को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने आरोपी चाचा को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।