{"_id":"5ed010a28ebc3e902f36d992","slug":"crime-akbarpur-news-knp562557443","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड्तड़ाईं गोलियां तो थर्रा उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड्तड़ाईं गोलियां तो थर्रा उठा इलाका
विज्ञापन
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में खनन में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल का निरीक्?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/राजपुर। निर्बरी घाट में फायरिंग से भगदड़ मच गई। पास के घाटों पर ऑपरेटर मशीनें छोड़कर भाग गए। लॉकडाउन, राजस्व जमा न होने और आपसी विवाद के कारण काफी समय तक खनन का काम बंद रहा था। 25 मई को कंचौसी में एक भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि के घर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। इसमें पॉवर ऑफ अटार्नी होने के कारण नुरुल हसन को घाट चलाने का निर्णय हुआ था। इसके बाद 26 मई से बालू खनन का काम शुरू हुआ था।
आगरा निवासी मनोज चौहान घाट पर कब्जा करना चाहता था। हालांकि पंचायत के दौरान मनोज ने कंपनी पर अपने कई लाख रुपये होने की बात कही थी। इस पर मनोज को रुपये वापस दिलाने की बात तय हो गई थी। पंचायत का फैसला पक्ष में न होने पर मनोज ने घाट पर कब्जे की तैयारी की थी। गुरुवार को इसी तैयारी के तहत मनोज अपने समर्थकों के साथ पांच गाड़ियों से असलहे लेकर पहुंचा था। वहां खनन का काम चल रहा था। शाहजहांपुर सट्टी निवासी नूरूल के समर्थक सट्टी के गुलरेज व अन्य लोग पहले से ही मौजूद थे। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। साथ ही फायरिंग होने लगी। इससे घाट पर भगदड़ मच गई।
वहां काम कर रहे लोग मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के गांव खरका के लोग दहशत में आ गए। हालांकि काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच यूपी 112 पुलिस पहुंची। वहां के हालात देखकर मूकदर्शक बनी रही। जानकारी होते ही भोगनीपुर, सिकंदरा, राजपुर, सट्टी थाने का फोर्स पहुंचा। कुछ ही देर में एएसपी अनूप कुमार, सीओ भोगनीपुर आशा पाल सिंह, सीओ सिकंदरा राजाराज चौधरी, एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज मौके पर पहुंचे। इस बीच भाग रहे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ाया। पुलिस ने दो कारों को पकड़ लिया। इनमें सवार पांच लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। पुलिस को मौके से रायफल के कारतूस का एक खोखा और खून से सने डंडे बरामद हुए हैं। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
खनन कर रही कंपनी पर 2.56 करोड़ बकाया
कानपुर देहात। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना के निर्बरी बालू घाट झांसी की पार्थ कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स कंपनी पर दो करोड़ 26 लाख रुपये राजस्व बकाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बकाया जमा न करने पर खनन का काम बंद करा दिया गया था। मई में ही कंपनी ने 25 लाख रुपये जमा करने पर खनन की छूट दी गई। बाकी रकम जमा करने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया। यह छूट लॉकडाउन के कारण दी गई है। बाकी रुपये जमा न करने पर फिर से खनन बंद करा दिया जाएगा। इस दौरान दौरान एसपी अनुराग वत्स, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा मौजूद रहे।
-

कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में खनन में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग। घटनास्थल पर पड़ा खोखा। स?- फोटो : AKBARPUR