{"_id":"58cadb8c4f1c1b443732a31d","slug":"cricketer-ashish-nehra-is-recommending-cricket-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन नये खिलाड़ी तैयार करेंगे नेहरा और जहीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन नये खिलाड़ी तैयार करेंगे नेहरा और जहीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर नेहरा और जहीर खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर आशीष नेहरा और जहीर खान यूपी के हमीरपुर में क्रिकेट एकेडमी का इनॉग्रेशन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान का जायजा लिया और खिलाड़ियों को गेंदबाजी के टिप्स दिए।
आशीष नेहरा ने कहा कि बुंदेलखंड के इस जिले से किसी न किसी युवा को रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 या आईपीएल में खेलने का मौका मिलना चाहिए। प्रसंशकों ने दोनों क्रिकेटरों के साथ जमकर सेल्फी ली और क्रिकेट से जुड़े टिप्स भी लिए। क्रिकेट आशीष नेहरा ने कहा कि यहां ट्रेनिंग के लिए दिल्ली और मुंबई से अच्छे-अच्छे कोच लाए जाएंगे। यहां की प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। जहीर खान ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए एक प्लेटफार्म जरूरी है। इस अकादमी के शुरू होने से बुंदेलखंड के युवाओं को क्रिकेट निखारने में मदद मिलेगी। दोनों क्रिकेटरों ने कहा कि आईपीएल के लिए नये और बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए वे खुद ट्रेनिंग देने आया करेंगे।