फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cremation of victim's body cremated between family and police

परिवार व पुलिस में तनातनी के बीच दुष्कर्म पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार

Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cremation of victim's body cremated between family and police
उन्नाव: हसनगंज की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव से बाहर बाग में शव को खोदे गए गड्ढे में दबात? - फोटो : UNNAO
हसनगंज (उन्नाव)। एसपी कार्यालय पर 16 दिसंबर को खुद को आग लगाने वाली हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार कानपुर में इलाज के दौरान मौत होने पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को उसका शव घर लाया गया। पुलिस का जोर तत्काल अंतिम संस्कार पर था तो घर वाले सूर्य अस्त होने का हवाला देकर अगली सुबह तक शव घर रख्रने की बात कहने लगे। सुबह तक भीड़ बढ़ने से उत्तेजना फैलने के डर से पुलिस ने हाथोंहाथ अंतिम संस्कार का दबाव बनाया तो शव को लेकर छीना-झपटी जैसी नौबत आ गई। पुलिस का दबाव देख घर वालों ने शाम को ही पीड़िता का शव मिट्टी में दबा (दफना) दिया। अंतिम संस्कार के इस तरीके को पारिवारिक परंपरा बताया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का शव रविवार शाम 4:57 बजे गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उत्तेजना फैलने की आशंका में गांव में पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। लगभग आधा घंटा शव दरवाजे पर रखने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार की बात परिजनों से कही। मृतका के छोटे भाई व बुुआ ने सूर्यास्त का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार सोमवार सुबह करने की बात कही। एसडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल की मौजूदगी में पुलिस वालों ने अंतिम संस्कार में देरी न करने पर जोर दिया। समझाने से बात नहीं बनी तो शव उठा लिया। इससे भड़के परिजनों ने वापस शव छीनने की कोशिश की। उत्तेजित घर वालों से पुलिस की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने दबाव बढ़ाकर शव को बाग में उस स्थान तक पहुंचवा दिया, जहां परिवार के लोग शव मिट्टी में दबाकर अंतिम संस्कार करने की योजना बनाए थे। वहां पहले से गड्ढा खुदवा रखा था। दबाव देख मृतका के चाचा व अन्य घर वालों ने सूर्यास्त के बाद ही शव धरती में दबाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। घर वालों ने दाह की जगह मिट्टी में दबाकर अंतिम संस्कार करने को पारिवारिक परंपरा बताया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद एसपी विक्रांतवीर भी गांव पहुंचे। मृतका के छोटे भाई ने जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए शिकायत की। एसपी ने उसे समझाकर शांत कराया। बहन के आग लगाने और उसकी मौत के लिए पुलिस को दोषी ठहराने का आरोप भी मृतका के भाई ने लगाया। इस पर एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियो भी बनाई गई। उन्नाव के सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का कहना है कि रविवार को वह हैलट पहुंचे तो सामान्य तरीके से पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने डीएम और एसपी से वार्ता कर आपत्ति की तो तीन डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed