फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Created a ruckus by keeping the dead body of a labourer, got compensation

Kanpur News: मजदूर का शव रखकर किया हंगामा, मिला मुआवजा

Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus by keeping the dead body of a labourer, got compensation
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह शव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में रखकर ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस पहुंची और मृतक के परिवार को 12 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की बात का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मूलरूप से परसेड़ा चांदपुर फतेहपुर निवासी मजदूर संतोष निषाद (49) के परिवार में पत्नी रानी, बेटी रोशनी, आरती, लक्ष्मी, काजल और आयुष हैं। इसमें रोशनी और आरती की शादी हो गई है। जबकि अन्य बच्चे पढ़ाई कर रहे। रानी ने बताया कि दो माह से मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहे थे। रविवार को संतोष घर आए थे। इसके बाद सोमवार को वह वापस काम पर चले गए। मंगलवार दोपहर 10 वीं मंजिल पर बैठकर सीमेंट और मौरंग का मसाला बने रहे थे। इस दौरान अचानक फर्श में गिरने मौत हो गई थी। सूचना पर मंगलवार रात में ही परिजन पहुंच गए थे। बुधवार सुबह होते ही परिवार के लोग मोर्चरी से शव निकालकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में ले जाकर रख कर ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम अकबरपुर सुरभि, तहसीलदार रणविजय और थाना पुलिस पहुंच गई थी। सभी अधिकारियों ने परिवार के लोगों को समझाया, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के लोग अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामें के बाद ठेकेदार ने मृतक की पत्नी के खाते में दो माह में 12 लाख रुपये भेजने आश्वासन दिया। इसके साथ ही एक लाख रुपये नकद अंतिम संस्कार के लिए दिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार रणविजय शर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने हर मजदूर का बीमा कराया है। परिवार के लोगों को बीमा कंपनी द्वारा 12 लाख रुपये दो माह में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने शव भेजने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की है। अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रुपये मृतक के परिवार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed