{"_id":"67c8b56dadeb6b859a01f0f7","slug":"create-a-business-model-and-become-a-giver-instead-of-a-job-holder-dr-bhakti-vijay-shukla-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1026783-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस मॉडल बनाएं और नौकरी करने के बजाए देने वाले बनें : डॉ. भक्ति विजय शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस मॉडल बनाएं और नौकरी करने के बजाए देने वाले बनें : डॉ. भक्ति विजय शुक्ला
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. भक्ति विजय शुक्ला।
- फोटो : संवाद
कानपुर। छात्रों में नवाचार, तकनीकी विकास व व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्राइस्ट चर्च कॉलेज में मंगलवार को इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेल की ओर से ‘यंत्र 2025 : उभरते इनोवेशन को उजागर करना’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, एफएफडीसी कन्नौज डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने कहा कि समय और आवश्यकता के अनुसार अपने आइडिया को मूर्तरूप देने के लिए कॉलेज के शिक्षकों का सहयोग लें। बिजनेस मॉडल बनाएं और नौकरी करने के बजाए नौकरी देने वाले बनें।
कार्यक्रम में छात्रों को आवश्यक संसाधन जैसे फंडिंग, मेंटरशिप, कार्यक्षेत्र और प्रशिक्षण प्रदान करने की जानकारी दी गई। गवर्निंग बॉडी के सचिव और प्रिंसिपल प्रो. जोसेफ डेनियल ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य अपने छात्रों और शिक्षकों के बीच प्रौद्योगिकी, विज्ञान और प्रबंधन आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
सेल के संयोजक प्रो. मनीष कपूर ने विषयगत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि 2022 में सेल की स्थापना के बाद से ही कॉलेज ने इनोवेशन, इनक्यूबेशन और उद्यमिता (आईआईसी) की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।
कार्यक्रम में कानपुर और आसपास के स्थानों में इनक्यूबेशन : चुनौतियां और अवसर विषय पर पैनल चर्चा भी हुई। इसमें आईआईटी के प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय, उद्यमी अमित टंडन शामिल थे। इसके बाद स्टार्टअप मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने मॉडल और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नवीनता का प्रदर्शन किया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वेता मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।