फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cracks appear along the Sengur River bridge near Malasa, raising fears of accidents

Kanpur News: मलासा के समीप सेंगुर नदी पुल किनारे आई दरार, हादसे का डर

Wed, 14 Oct 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear along the Sengur River bridge near Malasa, raising fears of accidents
बरौर। मलासा के समीप सेंगुर नदी पुल किनारे सड़क के दोनों तरफ दरार आ गई है। इससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मलासा गांव के शिवप्रकाश सिंह, शिवपूजन उर्फ बउआ, ओमजी सहित ग्रामीणों ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे से सीधा मूसानगर तक मुगलमार्ग को मिलाने वाला यह प्रमुख मार्ग है। जिसका लगभग डेढ़ वर्ष पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पहल पर चौड़ीकरण कराया गया। मलासा गांव के पास ही निकली सेंगुर नदी पुल के दोनों किनारों पर सड़क दरक कर फट रही है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। मार्ग से छोटे, सवारी व भारी वाहन के अलावा फसल लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित आम आवागमन होता है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने दरार दे रहे स्थान पर मिट्टी भरी बोरियां रखकर संकेत बनाया है। जिससे लोग वहां से न निकलें। लोक निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed