फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crack on Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पड़ी दरार, अंडरपास के ऊपर कई स्थानों पर एक फीट गहरा सुराख

Wed, 09 Dec 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Crack on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुराख और पड़ी दरार - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर निर्माण की खामियां सामने आई हैं। मछैया गांव के अंडरपास के ऊपर आधा फीट चौड़ी दरार पड़ने के साथ एक फीट गहरा सुराख हो गया है। तेज रफ्तार वाहन दरार पर पड़ते ही उछल जाने से अनियंत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन


कई वाहन चालकों ने यूपीडा और कार्यदायी संस्था इफ्कॉन को इसकी जानकारी दी है। इसके बाद भी अभी तक दरार और सुराख को ठीक करने का काम शुरू नहीं हुआ है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले 176 किलोमीटर भवनियापुर के सामने 17 सितंबर 2019 को 20 से 25 फीट की लंबाई और 15 फीट चौड़ाई में एक्सप्रेस वे धंस चुका है।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को फिर उसी जगह एक्सप्रेसवे-धंस गया था। वर्तमान में फिर से एक्सप्रेसवे पर दरार पड़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। चालकों का मानना है कि इन दरारों के कारण तेज रफ्तार में वाहन उछलने के साथ अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एनसीसी दल को मौके पर भेजा गया था। दरार मिली है। गुरुवार की सुबह इसे भरवा दिया जाएगा। पांच साल तक कार्यदायी संस्था की देखरेख की जिम्मेदारी है। - मनोहर लाल (यूपीडा सुरक्षा अधिकारी) 


रात के अंधेरे में नहीं समझ आती दरार
डीसीएम चालक नौपालपुर निवासी राजीव मिश्रा ने बताया कि दिन में दरार देखकर चालक रफ्तार कम कर लेते हैं। जबकि रात को दरार समझ में नहीं आती है। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

उछल पड़ी सवारियों से भरी बोलेरो
सीतापुर्वा निवासी बोलेरो चालक नंदराम दिवाकर ने बताया कि सोमवार को एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। दरार पड़ते ही सवारियों से भरी बोलेरो उछल पड़ी। वाहन को बड़ी मुश्किल से संभाल सका। कोई बड़ा हादसा न इससे पहले प्रशासन को दरार ठीक करा देनी चाहिए।


यूपीडा अधिकारियों से की है शिकायत
क्षेत्र के गांव शकरहनी निवासी बाइक चालक आनंद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने एक्सप्रेसवे पर दरार देखी। जिसकी शिकायत यूपीडा अधिकारियों को दी है। उनकी मांग की है कि जल्द दरार ठीक करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed