{"_id":"5b058ff24f1c1b894c8b6a50","slug":"crack-in-national-highway-overbridge-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर के बिगड़े बोल- 'भगवान भी बच्चे पैदा करता है वो लूले लंगड़े हो जाते है, ये तो...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर के बिगड़े बोल- 'भगवान भी बच्चे पैदा करता है वो लूले लंगड़े हो जाते है, ये तो...'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 May 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज की सड़क में दरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरेया जिले में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज की सड़क में 100 फीट की लंबी और पांच इंच गहरी दरार आ गई है। ओएसई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कटियार से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान आया।
प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कटियार ने कहा कि ‘अरे भाई! भगवान भी जब बच्चे पैदा करता है तो वह भी लूले लंगड़े हो जाते है, यह तो इंसान की बनाई सड़क है। दरार आ गई तो कौन सी बड़ी बात है।’ बनारस में हुए ओवरब्रिज हादसे के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर का यह बयान विभाग की लापरवाही उजागर कर रहा है। शहर से पांच किलोमीटर दूर मिहौली गांव के पास नेशनल हाईवे 19 पर बने ओवरब्रिज की इटावा से कानपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग सौ फीट लंबी और पांच इंच गहरी दरार आ चुकी है। ओवरब्रिज पर दरार आने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
खास बात यह है कि इनको बने अभी लगभग 10 साल से ज्यादा समय नहीं बीता है। ऐसे में सड़क दरकना जहां कार्यदाई संस्था की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है। मौके पर सड़क को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह सड़क पिछले काफी दिनों से दरकनी शुरू हो चुकी थी। जिस पर कार्यदाई संस्था की ओर से काला डामर जैसे रंग से पुताई करके दुरस्तीकरण से बचने का प्रयास किया गया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में माल, सवारी वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मैनेजर का गैर जिम्मेदाराना बयान
एक माह में दूसरे ओवरब्रिज की सड़क दरकने की वजह की जानकारी करने पर ओएसइई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कटियार ने बताया कि जिले के सभी ओवरब्रिज की जांच के बाद खराब हुई सड़कों की सूची बनाई है। इन सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है। बार-बार ओवरब्रिज की सड़कों के दरकने की वजह जानने के सवाल पर वह भड़कते हुए बोले कि भगवान भी बच्चे पैदा करता है तो लूले लंगड़े पैदा हो जाते हैं। यह तो इंसान की बनाई हुई सड़क है। ऐसे में प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कटियार का गैर जिम्मेदाराना बयान उनकी पारदर्शी कार्यशैली को प्रदर्शित कर रहा है।
एक माह पहले दरकी थी खानपुर ओवरब्रिज की सड़क
शहर स्थित खानपुर ओवरब्रिज की कानपुर से इटावा जाने वाली सड़क के दरकने की खबर को एक माह पहले अमर उजाला ने अपने एक मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया था।
बोले जिम्मेदार:
‘जितने भी हाईवे है उनकी सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है। मिहौली गांव पर भी सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। जो भी तकनीकि दिक्कत है उनका स्थायी समाधान ओएसई ही निकालेगी। गैरजिम्मेदाराना बयान पर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।’ -पुरुषोत्तम लाल चौधरी, महाप्रबंधक एनएचएआई