{"_id":"5d31f2a48ebc3e6d1a13e189","slug":"crack-in-bridge-on-chambal-river-at-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को एमपी से जोड़ने वाले इटावा में बने चंबल पुल पर स्लैब टूटी, बड़े वाहनों को रोकने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को एमपी से जोड़ने वाले इटावा में बने चंबल पुल पर स्लैब टूटी, बड़े वाहनों को रोकने से लगा जाम
Fri, 19 Jul 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
चंबल नदी पर बने पुल में दरार आने के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले एनएच 92 पर उदी गांव के समीप बने चंबल नदी के पुल के आठवें पिलर पर डेक स्लैब टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
इस दौरान भारी वाहन रोक रखे गए और जबकि छोटे वाहनों को एक तरफ से गुजारा गया। इससे पुल पर जाम लग गया। चंबल पुल पर इस बार जहां छेद हुआ है, वहीं पिछली बार भी छेद हुआ था। सहायक अभियंता एन एच 92 सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि आठवें पिलर पर छेद हुआ है।
इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने में एक सप्ताह का समय भी लग सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी भारी वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है। पुल के बार बार क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण पुल काफी पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
सीमेंट की पकड़ कमजोर हो चुकी है। पुरानी तकनीक से बने पुल पर अत्यधिक भार क्षमता के वाहनों का परिवहन होने से पुल पर दबाव बनता है। नए पुल का प्रस्ताव पास होने के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य चालू कराया जाना है। नए पुल का निर्माण संभवत: इस वर्ष के अंत तक शुरू हो सकता है।