फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cow smugglers container caught in kanpur dehat

यूपी: गोवंश लदे कंटेनर ने सिपाहियों को कुचलने का किया प्रयास, इंस्पेक्टर ने फायरिंग कर आरोपियों को पकड़ा

Wed, 05 May 2021 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 May 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
cow smugglers container caught in kanpur dehat
कंटेनर ने सिपाहियों को कुचलने का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के राजपुर में गोवंश लदे कंटेनर के चालक ने बुधवार को राजपुर पुलिस चौकी के सामने रोकने की कोशिश करने पर पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। साथ ही कंटनेर लेकर भाग गया। पुलिस ने सट्टी थाने के पास रोकने के लिए मुगल रोड पर वाहन खड़े कराए।
विज्ञापन


चालक वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। सट्टी एसओ ने सरकारी रायफल से चार राउंड हवाई फायरिंग कर तीन लोगों को पकड़ लिया। वह सभी औरैया के रहने वाले हैं। बुधवार की सुबह राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि औरैया की तरफ से कंटेनर में गोवंश लदे आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चौकी के सामने ट्रक रोकने की कोशिश की तो चालक ने बैरियर में टक्कर मारकर तोड़ दिया। सिपाही अजय कुमार व होमगार्ड संतोष को कुचलने का प्रयास किया। कंटेनर को पकडने के लिए सट्टी पुलिस को सूचना दी गई। थाने के सामने मुगल रोड पर मैजिक, टेपों व ट्रैक्टर खड़ा कराकर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर चालक वाहनों को टक्कर मारते हुए भोगनीपुर की ओर भागने लगा। दो थानों की पुलिस ने पीछा किया तो रास्ते में मिले कई वाहनों में टक्कर मार दिया। जहांगीरपुर गांव के पास कंटनेर को धीमा कर चालक समेत तीन लोग कूद कर भागने लगे। 

सट्टी एसओ कपिल दुबे ने रायफल से चार राउंड हवाई फायरिंग कर तीनों को पकड़ लिया। औरैया अजीतमल के बाबरपुर निवासी आसिफ, समीर, राशिद शामिल हैं। आसिफ कंटेनर चला रहा था। सभी को पुलिस राजपुर थाने ले गई। कंटेनर में 25 सांड़ थे। उन्हें सिकंदरा के गुरदही गोशाला भेजा गया है।

पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोवंश राजस्थान के भरतपुर से बिहार ले जा रहे थे। राजपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीन लोगों का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

तीनों पर दर्ज हुई जानलेवा हमले की रिपोर्ट 
गोवंश लदे कंटेनर चालक ने पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में कंटेनर भगाया। रास्ते में भोगनीपुर के कासिम की कार में टक्कर मार दी। उन्हें मामूली चोटें आई। कार में उनके बच्चे पत्नी भी सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। जहांगीरपुर के नीशम हुसैन की मैजिक में टक्कर मार दिया। इनके पैर में चोट आई है।

अफसरिया के हरीशंकर के टेपों में टक्कर मार दिया। कंटेनर में टेंपो फंस गया तो पांच सौ मीटर घसीटता चला गया। टेंपो में सवारियां नहीं थीं। चालक को मामूली चोटें आई हैं। तीनों लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर कंटेनर चालक समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

बाल-बाल बचे सट्टी एसओ 
सूचना मिलने के बाद कंटेनर को पकड़ने के लिए मुगल रोड पर थाने के सामने सट्टी एसओ कपिल दुबे पुलिस बल के साथ खड़े थे। तेज रफ्तार कंटेनर आया तो उसे रोकने का प्रयास किया। तभी पास में ही मैजिक वाहन में टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से मैजिक पलट कर एसओ के पास पहुंच गई। कंटेनर चालक ने उन पर चढ़ाने की कोशिश की। पीछे हटकर वह बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed