फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   COW shelter

पांच सदस्यीय गोशाला टास्क फोर्स का होगा गठन

Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
COW shelter
कानपुर देहात। बिलसरायं गोशाला में गाय की मौत व कई अन्य गोवंशों के बीमार होने के बाद अब खामियों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। सीडीओ ने सभी गोशालाओं की देखरेख के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की पांच सदस्यीय गोशाला टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा ब्लाक के बिलसरायं गोशाला में मंगलवार को एक गाय की मौत के साथ कई गोवंश बीमार मिले थे। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों को हरा चारा देने के बजाय सूखा भूसा ही खिलाया जा रहा है, जिससे वह कुपोषित होते जा रहे हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद पशु चिकित्सक डॉ. तेजेंद्र ने बीमार गायों का उपचार किया।
विज्ञापन

वहीं, सीडीओ ने डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, बीडीओ सरवनखेड़ा अशोक कुमार व अकबरपुर तहसीलदार संजय कुमार की तीन सदस्यीय टीम को भेजकर जांच कराई। मौके पर 169 गोवंश व 120 किलो चूनी, चोकर व पशु आहार मिला था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद गोशालाओं की दशा सुधारने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने गायों की दशा सुधारने के लिए जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की पांच सदस्यीय गोशाला टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। टास्क फोर्स गोशाला की साफ-सफाई, चूनी-चोकर, हरा चारा, भूसे की व्यवस्था, पीने का पानी, टीनशेड, चिकित्सा, अभिलेखों का रखरखाव व कर्मचारियों का मानदेय आदि का ब्योरा जुटाएगी।
गोशालाओं में अव्यवस्था न हो, इसके लिए पांच सदस्यीय गोशाला टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कहीं अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- सौम्या पांडेय (सीडीओ)
अशक्तता व डिसलोकेशन से हुई गाय की मौत
कानपुर देहात। बिलसरायं गोशाला में मंगलवार को गाय की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत का कारण अशक्तता व डिसलोकेशन बताया गया है। पशु चिकित्सक का कहना है कि पशुओं का कूल्हा टूटने के बाद इलाज की सुविधा नहीं है। इस कारण पशु खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। इसी कारण गाय की मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed