फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   COW shelter,cow

खाते में 40 लाख, फिर भी खिला रहे सूखा भूसा

Mon, 08 Feb 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
COW shelter,cow
कानपुर देहात। गोवंश आश्रय स्थल दुर्दशा का शिकार हैं। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के डेढ़ माह बाद प्रशासकों के खाते नहीं खुल सके हैं। कहीं गायों को सूखा पुआल खिलाकर काम चलाया जा रहा है तो कहीं सूखा भूसा डालकर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

जबकि, सरकार चोकर से लेकर हरा चारा खिलाने के निर्देश दे रही है। जिले में गो आश्रय स्थलों के लिए 40 लाख रुपये का बजट है लेकिन अफसर आश्रय स्थलों से डिमांड न आने की वजह से नहीं दे रहे हैं। आश्रय स्थलों में सफाई से लेकर चारे के इंतजाम में रुपये की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

इधर, चारे के संकट के साथ वहां काम करने वाले गो सेवकों को पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। जिले में अफसर आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं है। जिम्मेदार इंतजार कर रहे हैं कि खाता खुल जाएगा तो बजट भेज दिया जाएगा। सवाल यह है कि क्या गायों की भूख खाता खुलने का इंतजार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक-
सिकंदरा के गुरदही बुजुर्ग गांव के वृहद गो संरक्षण केंद्र में 257 गोवंश हैं। उन्हें रोकने के लिए बनाई बाड़ को सांड़ों ने तोड़ दिया है। जब मर्जी हुई बाहर निकाल जाते हैं। गायों की सेवा के लिए राजकुमार, छोटू, लल्लन, रामगोपाल, अवधेश कुमार तैनात हैं। इन्हें नवंबर माह से पारिश्रमिक नहीं मिला। इससे इनके चूल्हेे ठंडे हो गए हैं। चारे का प्रबंध दुरुस्त नहीं हैं। कहीं सूखा भूसा को तो कहीं पुआल डाल दिया जाता है।
केस दो-
राजपुर के सिल्हौला बुजुर्ग आश्रय स्थल में 25 गोवंश हैं। रविवार को आश्रय स्थल में देखरेख के लिए कोई मौजूद नहीं था। गो सेवकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उमाशंकर ने बताया कि वह चारे के प्रबंध के लिए बाहर आए हैं। बताया कि दो माह से पारिश्रमिक नहीं मिला। गायों को पुआल खिलाकर काम चलाया जा रहा है।
केस तीन-
रसूलाबाद के असालतगंज में 185 गोवंश हैं। वहां एक गोवंश बीमार है। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। सात गो सेवक तैनात हैं उन्हें छह माह से मानदेय नहीं मिला है। वह भी काम करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। आश्रय स्थल में गोबर व गंदगी फैली पड़ी है।

प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद एक सप्ताह के अंदर प्रशासकों को खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक क्यों नहीं खुले इसकी जानकारी की जाएगी। गो आश्रय स्थलों की देखरेख में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
-सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed