फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cow collided with Shatabdi Express after escaping from goods train in Auraiya, route was disrupted for 40 min

औरैया में शताब्दी से टकराई गाय: कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, 40 मिनट तक बाधित रहा रूट

Fri, 19 Aug 2022 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Aug 2022 03:45 PM IST
सार

कंचौसी स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर एक गाय शताब्दी एक्सप्रेस से टकरा गई। इस कारण चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने मशक्कत कर ट्रेक क्लियर किया। इसके चलते 40 मिनट तक रूट बाधित रहा।

विज्ञापन
Cow collided with Shatabdi Express after escaping from goods train in Auraiya, route was disrupted for 40 min
कंचौसी स्टेशन पर मवेशी बचाने व टकराने से खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस व मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के कंचौसी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन से एक मवेशी टकरा गया। सुबह 10 बजे इटावा की तरफ से कानपुर जा रही डीएफसी मालगाड़ी से गाय बाल-बाल बच गई। मवेशी को बचाने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, तो मालगाड़ी आगे क्रोसिंग से पहले खड़ी हो गई। ट्रेन 15 मिनट बाद आगे जा सकी।

विज्ञापन

यही गाय कुछ समय बाद  प्लेटफार्म नंबर दो से चढ़कर दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर पहुंच गई। उसी समय डाउन  ट्रेक  से दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे उसके चिथड़े उठ गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जो स्टेशन से एक किलोमीटर दूर पूर्व की ओर जाकर रुक गई। ट्रेन 16 मिनट बाद गन्तव्य की ओर रवाना हो सकी।

विज्ञापन

इस से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। इस कारण 40 मिनट से अधिक रेलवे क्रासिंग बंद रहने से दोनो तरफ वाहन व लोगों का जाम लग गया, जो ट्रेनें निकलने के बाद खुल सका। इसके बाद में गाय के अवशेषों को रेल कर्मचारियों ने ट्रेक से हटाया। स्टेशन  मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों लाइनों पर मवेशी आने से दोनों ट्रेनें चालक ने रोकी, जो कुछ समय बाद आगे रवाना हो गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed