फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Covid control room opened in CMO office in kannauj

कन्नौज: सीएमओ कार्यालय में खोला गया कोविड कंट्रोल रूम, कोरोना संबंधित शिकायतों का 24 घंटे होगा निस्तारण

Mon, 10 Aug 2020 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Covid control room opened in CMO office in kannauj
सीएमओ कार्यालय में खोला गया कोविड कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में कोरोना से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए सीएमओ कार्यालय में कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 24 घंटे फोन पर समस्याएं व शिकायतें सुनीं जाएंगी। एक जिला स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी और एक दरोगा यहां मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों का निस्तारण सीएमओ व  अन्य चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में होगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे ड्यूटी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


ए टीम में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सतेंद्र कुमार, डॉ. प्रेमचंद्र , उपनिरीक्षक राम बहादुर, बी टीम में श्रम परिवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, डॉ. पवन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह और सी टीम में राम सजीवन, डॉ. वरुण कटियार व उप निरीक्षक अभिनेष कुमार शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों टीमों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी रहेगी। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति कोरोना से जुड़ी समस्या और शिकायत की 24 घंटे तीन फोन नंबरों पर दे सकता है। उसकी शिकायत व समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।


भर्ती मरीज से लिया जाएगा फीडबैक
कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिल रहे भोजन और उपचार की भी कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। भर्ती मरीजों को फोन कर एंबुलेंस सेवा, चिकित्सकों और कर्मचारियों के व्यवहार, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा जाएगा। मरीजों के असंतुष्ट होने और शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इन नंबर पर बताएं समस्या
व्हाट्सएप 9569337737, 8528656344 और 9569514874
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed