{"_id":"5f259a568ebc3e63ce249ae8","slug":"covid-19155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मैसेज के जरिए कोविड मरीजों के पास पहुंचेगी पाजिटिव होने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मैसेज के जरिए कोविड मरीजों के पास पहुंचेगी पाजिटिव होने की सूचना
विज्ञापन
कानपुर। आने वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को पॉजिटिव होने की सूचना अब मैसेज के जरिए भी तत्काल उन तक पहुंचेगी। इस मैसेज के मरीजों के पास पहुँचने के बाद उन्हें क्या करना है, इसकी जानकारी भी उस मैसेज के लिंक पर मिलेगी। यह जानकारी मंडल आयुक्त डॉ सुधीर एमबोक देने शनिवार को कोबिट कमांड सेंटर नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक में दी। बताया कि मरीजो को आन लाइन फार्म भी भरना होगा। जिसमें बताना होगा कि उन्हें होम आइसोलेशन में रहना है या फिर हॉस्पिटल में भर्ती होना है। ------- कोविड मरीजों के लिए पोर्टल बनाया गया कानपुर। जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों की सुविधा के लिए एक पोर्टल( icpms kanpur .in) तैयार किया है। जिस के संबंध में डॉक्टरों की ट्रेनिंग भी दी गई है। यह पोर्टल 24 घंटे में काम करने लगेगा। इसके जरिए होम आइसोलेशन में रहने वाले सभी कोविड पॉजिटीव मरीजों से उनकी स्थिति के विषय मे भी जानकारी ली जायेगी। यदि किसी भी होम आइसोलेशन में मरीज की तबियत खराब लग रही है तो वह सेंटर कंट्रोल रूम नम्बर 18001805159 पर तत्काल काल करके होने वाली अपनी समस्या के विषय मे जानकारी दे सकते है। मेडिकल टीम उनसे सम्पर्क कर उचित सहायता करेगी। मण्डलयुक्त डॉ ने कहा कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों की सूची आरआरटी टीम के पास पहुचेगी। उन्होंने सभी को थानावार आरआरटी टीम बनाने के निर्देश दिये है। जिससे पॉजिटिव मरीजो से टीम तत्काल सम्पर्क कर उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए उनकी मर्जी के अनुसार उन्हें होम आइसोलेशन या मेडिकल सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पॉजिटिव मरीजों से होम आईसोलेशन में रहने से पहले ऑफ लाइन फर्म भरने में होने वाली असुविधा को देखते हुए पोर्टल लांच किया गया है। जिसमें कोविड पॉजिटिव आने वाले मरीज को तत्काल मैसेज भेजा जायेगा मरीज के द्वारा लिंक करने पर उसको फॉर्म भरना होगा ।यह फार्म अनिवार्य रूप से पॉजिटीव मरीजों को भरना होगा -------------- कंट्रोल रूम को करें फोन यदि होम आइसोलेशन में मरीज की स्थिति खराब होने लगती है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 1800 180 51 59 पर सम्पर्क करें ।तत्काल मेडिकल टीम उनसे सम्पर्क करेगी । उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन का चयन करने वाले व्यक्ति के घर टीमें जाएंगी, जो उसको यह बताएंगी की उन्हें क्या सावधानी बरतनी है। जिसके लिए थानावार टीमें गठित की गई है। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि समस्त पॉजिटिव आने वाले मरीजों को प्रशासन के माध्यम से संपर्क किया जाता है। मण्डलयुक्त महोदय की प्रेरणा से ही इस पोर्टल को बनाया गया है इस पोर्टल में समस्त सरकारी, प्राइवेट फैसलटीज के विषय में जानकारी होगी लिंग करते ही मरीज को समस्त फैसलटीज दिखने लगेगी की उसको क्या चयन करना है । उन्होंने ने बताता की जैसे ही व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है पोर्टल में दर्ज कराते ही उसके पास दिये गए नम्बर पर मैसेज जाएगी कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है उसको दिये गए लिंक में लॉग इन करना होगा और फ्रॉम भरना होगा। यदि उसको फ्रॉम भरने में असुविधा हो रही है तो कंट्रोल रूम नम्बर 18001805159 से भी मदद ले सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति को कॉल करके भी उसे फॉर्म भरवाने में मदद भी की जाएगी। ---------------- प्राइवेट लैब ले रहे सैम्पल जिलाधिकारी के अनुसार जो भी प्राइवेट लैब सैंपल ले रहे हैं, वह संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड, उससे संबंधित किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा उस व्यक्ति का भी मोबाइल नंबर अवश्य ले। गलत पता या मोबाइल नम्बर देने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।यदि जो व्यक्ति अपनी कोविड जांच कराता है तो उसे अपना वर्तमान पता ही लिखवाना होगा। बैठक में डीआईजी डॉ प्रितिन्दर सिंह ,नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ,सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता और सम्बंधित डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन