फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Covid-19: Diarrhea attack intensifies on post covid patients

Covid-19: पोस्ट कोविड रोगियों पर डायरिया का हमला तेज, कोरोना से कमजोर हुईं आंतों में वायरल संक्रमण बढ़ा

Mon, 23 May 2022 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 May 2022 12:26 AM IST
सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. एसके गौतम ने बताया कि कोरोना का असर आंतों पर भी आया है। अब समय के साथ जटिलताएं देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
Covid-19: Diarrhea attack intensifies on post covid patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना ने आंतों को भी कमजोर किया है। समर डायरिया फैला है और रोगी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पोस्ट कोविड रोगियों को सामान्य डायरिया की जटिलताएं बढ़ रही हैं। वायरल संक्रमण के साथ उन्हें बैक्टीरियल संक्रमण भी हो रहा है। इससे आंतों में सूजन आ रही है। इसके साथ ही खून रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन


रोगियों ने आंतों की जांच कराई तो रुकावट भी मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण के कारण आंतों में ब्लॉकेज हो गया। हालांकि अभी किसी रोगी को आंतों में गैंगरीन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन डॉक्टरों का अंदेशा है कि अगर अधिक दिनों तक रुकावट रही तो यह नौबत आ सकती है। अभी पीजीआई लखनऊ में एक रोगी को गैंगरीन की पुष्टि हुई है। अभी तक आंतों में दिक्कत वाले 22 रोगी हैलट ओपीडी में दिखाने के लिए आए हैं। कुछ रोगियों ने आंतों की जांच कराई तो उसमें यह दिक्कत सामने आई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रोगी वीरेंद्र कुमार (45) ने बताया कि डायरिया के बाद उन्हें आंतों में बहुत तकलीफ बढ़ गई थी। हैलट ओपीडी में दिखाया, कुछ दिन आराम के बाद फिर तकलीफ शुरू हो गई। इसके बाद केजीएमयू लखनऊ जाकर जांच कराई तो आंतों में दिक्कत मिली है। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण का असर आंतों पर आया है। इसी तरह जाजमऊ के असलम (55) और हर्ष नगर के राजेश गुप्ता (49) ने आंतों की जांच कराई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. एसके गौतम ने बताया कि कोरोना का असर आंतों पर भी आया है। अब समय के साथ जटिलताएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed