{"_id":"5c6e6252bdec22737361c962","slug":"cousins-death-in-train-accident-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आए चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, ईयरफोन बना मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आए चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, ईयरफोन बना मौत की वजह
Thu, 21 Feb 2019 02:15 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर चचेरे भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बारात जानी है। इसके चलते वह रुक गए थे। हादसे से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी संदीप की ससुराल कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खेरे नगला में रामनाथ के घर है।
बुधवार को रामनाथ के बेटे पंकज का तिलक समरोह था। इसमें संदीप के गांव टिलियां निवासी चचेरे भाई दिनेश (20) पुत्र सुरेश चंद्र और अवनीश (22) पुत्र सतीश चंद्र शामिल होने गए थे। रात को तिलक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों वहीं रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बारात जानी है। इसके चलते वह रुक गए थे। हादसे से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी संदीप की ससुराल कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खेरे नगला में रामनाथ के घर है।
विज्ञापन
बुधवार को रामनाथ के बेटे पंकज का तिलक समरोह था। इसमें संदीप के गांव टिलियां निवासी चचेरे भाई दिनेश (20) पुत्र सुरेश चंद्र और अवनीश (22) पुत्र सतीश चंद्र शामिल होने गए थे। रात को तिलक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों वहीं रुक गए थे।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर चचेरे भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सुबह अवनीश व दिनेश गांव से कुछ दूरी पर रामनाथ के नलकूप पर स्नान करने गए थे। वहां स्नान करने के बाद दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। अवनीश ईयर फोन लगाकर किसी से बात कर रहा था और दिनेश बिना ईयर फोन के मोबाइल से बात कर रहा था। तभी करीब 11 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी।
यह देख लोगों ने ट्रैक से हटने को उन्हें आवाज दी। पर फोन पर बात करने के चलते दोनों को सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी रामनाथ के घर पहुंची तो सभी रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। बताया गया कि दोनों युवक खेती करते थे।