फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cousins beat up in a land dispute in Malpurwa village, old man died

मालपुरवा गांव में जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने की मारपीट, वृद्ध की मौत

Mon, 04 Oct 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cousins beat up in a land dispute in Malpurwa village, old man died
मालपुरवा गांव में में घटना की जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। मालपुरवा गांव में जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों में रविवार सुबह मारपीट हो गई। इस दौरान दो चचेरे भाइयों ने वृद्ध को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ विजयेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पुत्र ने दो चाचा पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मालपुरवा निवासी श्रीराम सेंगर (70) किसान था। उसका चचेरे भाई कप्तान सिंह से 1986 में जमीन का पारिवारिक बंटवारा हुआ था। श्रीराम का पुराना घर गिर गया तो वह करीब छह माह से पंचायत भवन में परिजन समेत रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उसने पुराने मकान के सहन की भूमि पर भूसे का कूप बनाया था। तीन दिन पूर्व भूसे के कूप को लेकर विवाद हुआ था तब मामला शांत हो गया था। रविवार को श्रीराम सेंगर अपने पुत्र उदय पाल के साथ भूसा लेने पुराने घर पर गया था। इसी दौरान कप्तान सिंह ने कुछ टिप्पणी कर दी।
उससे कूप व भूसा खुद का बताया तो विवाद शुरू हो गया। इस पर दोनों ओर से हाथापाई हो गई। शोर सुनकर दूसरा चचेरा भाई अशोक भी पहुंच गया। मारपीट में धक्का लगने से श्रीराम जमीन पर गिर पड़ा। पिता को उठाकर उदय पाल एंबुलेंस से सीएचसी ले गया वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पर पत्नी श्रीमती व पुत्र उदयपाल, देवेंद्र सिंह, जय सिंह व धीरेंद्र रोने बिलखने लगे। पिता की मौत पर पुत्र उदय पाल ने पुलिस को सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि चचेरे दोनों चाचा ने पिता के सीने में घूसे से वार कर दिया।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित ने छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि झगड़े के दौरान वृद्ध की गिरने से मौत हुई है। इसकी वजह से गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed