{"_id":"665c22b7d5c23327d4021762","slug":"cousin-brother-and-sister-consumed-poison-in-love-affair-took-suicidal-step-as-girl-s-marriage-was-fixed-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: प्रेम प्रसंग में ममेरे-फुफेरे बहन भाई ने खाया जहर, युवती की शादी तय होने से उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: प्रेम प्रसंग में ममेरे-फुफेरे बहन भाई ने खाया जहर, युवती की शादी तय होने से उठाया आत्मघाती कदम
Sun, 02 Jun 2024 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:14 PM IST
सार
Etawah News: ऊसराहार थाना क्षेत्र में ममेरे-फुफेरे भाई बहन ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में ममेरे-फुफेरे भाई बहन ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दे दी। दो दिन बाद युवती का रोका था। इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई नावर निवासी देवेंद्र कुमार की बेटी नेहा (18) व उनके भांजे विश्राम (23) निवासी राइन थाना चौबिया के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
युवती की शादी परिजनों ने शिकोहाबाद में तय कर दी थी। उसके रोके के लिए मंगलवार को परिजनों को जाना था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात परिवार वालों को पता नहीं थी। नेहा की शादी होने से दोनों प्रेमियों ने शनिवार शाम जहर खा लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना दोनों के परिजनों को हुई, तो युवती के परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहीं, युवक के परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले गए। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन