{"_id":"60f6fe3c8ebc3e6d51792700","slug":"cousin-and-nephew-killed-villager-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने आई पत्नी व बेटे को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला, बचाने आई पत्नी व बेटे को भी किया घायल
Tue, 20 Jul 2021 11:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:14 PM IST
सार
कुल्हाड़ी से कई वार कर पप्पू को मार डाला। बचाने पहुंची पप्पू की पत्नी किरन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसका एक हाथ कटकर लटक गया। बेटे धर्मेंद्र को भी लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में रास्ते में बंधी पॉलिथीन हटाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बचाने आई पत्नी व बेटा को भी घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने हमला करने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी पप्पू (48) मजदूर था। उसके घर के पास ही उसके चचेरे भाई का मकान है। चचेरे भाई ने बारिश की वजह से दरवाजे पर पॉलिथीन तान ली थी।
उसके नीचे वह बकरी आदि मवेशी बांध देता था। मंगलवार शाम को पप्पू मजूदरी करने के बाद घर पहुंचा तो उसने रास्ते तनी पॉलिथीन हटा दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामले के तूल पकड़ने पर चचेरे भाई व उसके बेटे ने पप्पू पर कुल्हाड़ी हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से कई वार कर पप्पू को मार डाला। बचाने पहुंची पप्पू की पत्नी किरन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसका एक हाथ कटकर लटक गया। बेटे धर्मेंद्र को भी लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा व चौकी इंचार्ज रहमत खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Trending Videos
उन्होंने हमलावर पिता-पुत्र को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। घायल किरन व धर्मेंद्र को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दोनों वहां से रेफर कर दिया गया है। सीओ रजवीर सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
नीम के पेड़ को लेकर भी हुआ था विवाद
पप्पू के घर से कुछ दूरी पर तिराहा है। वहां पर नीम का एक पेड़ है। उस पेड़ को लेकर भी दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।
पप्पू के हैं चार पुत्र व दो बेटियां
पप्पू मेहनत मजदूरी करके परिवार को भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा अरविंद 20 वर्ष का है। उससे छोटा धर्मेंद्र है। सभी मजदूरी ही करते हैं। घटना के बाद सीओ राजवीर सिंह सीएचसी पहुंचे। वहां पता चला कि धर्मेंद्र व किरन के पास इलाज के लिए रुपये ही नहीं हैं। इस पर सीओ ने उनकी मदद की और लोहिया अस्पताल ले जाने को कहा।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
ईद के त्योहार को देखते हुए सीओ सिटी नितेश सिंह ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर संदिग्ध यात्रियों के बैग चेक किए। इसके अलावा कुछ होटलों और ढाबों पर भी जांच की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।